Holi 2024 Date: होली इस साल कब है? जानिए होलिका दहन की पूजा विधि और मुहूर्त
Holi 2024 Date : हिंदू धर्म में होली एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसका इंतजार बसंत महीने लगने से ही शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन करके होली मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होली का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली एक पारंपरिक, सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है। इसे पूरे भारत में देखा जा सकता है। होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन लोग रंगों में सराबोर होते हैं। घरों में पकवान और गुझिया बनाए जाते हैं। होली पर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, रंग-गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।ऐसे में, आइए जानते हैं कि इस वर्ष होली की सही तिथि और शुभ मुहूर्त क्या हैं..। पूर्णिमा फाल्गुन पूर्णिमा को होली मनाई जाती है, जिस दिन होलिका दहन किया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 09 बजे 54 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि भी अगले दिन 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। 2024 में होलिका दहन 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। रात 11 बजे 13 मिनट से 12 बजे 27 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। ऐसे में आपको होलिका दहन के लिए १ घंटे १४...